ePaper

कांवरिया मार्ग से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

Updated at : 27 Jun 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

कांवरिया मार्ग में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को सीओ संतोष कुमार ने कांवरिया मार्ग का जायजा लिया.

विज्ञापन

तारापुर. कांवरिया मार्ग में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को सीओ संतोष कुमार ने कांवरिया मार्ग का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जहां भी अतिक्रमण को देखा वहां से अविलंब अतिक्रमण हटाने का निर्देश स्थानीय लोगों को दिया. सीओ ने कहा यदि निर्देश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया जायेगा और जुर्माना भी वसूला जायेगा. विदित हो कि जुलाई माह में श्रावणी मेला प्रारंभ होने वाला है. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी प्रारंभ की जा रही है. ताकि कांवरियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सीआई धर्मपाल व पुलिस बल मौजूद थे.

मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

तारापुर. खस्सी के मांस खरीदने को लेकर हुई मारपीट की घटना के आरोपी मो. मोसिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में तारापुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर 2023 को मारपीट की घटना घटी थी और इस मामले में मो. मोसिम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. तब से वह फरार चल रहा था. मोसिम को गाजीपुर कैंप मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन