होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आंतरिक ऑडिट कराने का डीएम ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आंतरिक ऑडिट कराने का डीएम ने दिया निर्देश

होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज की मैनेजिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

मुंगेर. होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज की मैनेजिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई. इसमें कॉलेज की विभिन्न समस्याओं सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक में डीडीसी अजीत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने कॉलेज के आंतरिक ऑडिट कराने का निर्देश दिया. कहा कि उच्च न्यायलय के आदेश के आलोक में ही मुझे इस मेडिकल कॉलेज की मैनेजिंग कमेटी का नोडल बनाया गया है. पता चला कि इस कॉलेज का यहां कोई एसोसिएशन नहीं है, इसलिए पूर्व में भेजे गए पत्र के आलोक में अब तक तीन अनिवार्य सदस्य मुंगेर में नहीं रह रहें हैं. उन्होंने कहा क़ि अगली बैठक में छः सदस्यीय कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है. कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के इंटर्नशिप पर जिलाधिकारी ने कहा की पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में नियमानुसार जांच कर इस पर अग्रेतर कार्रवाई करें.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन