आहार-पद्धति में सुधार ही बेहतर स्वास्थ्य की पहली प्राथमिकता : डॉ कविता

Updated at : 07 Apr 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
आहार-पद्धति में सुधार ही बेहतर स्वास्थ्य की पहली प्राथमिकता : डॉ कविता

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में एनएसएस इकाई द्वारा संगोष्ठी व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में एनएसएस इकाई द्वारा संगोष्ठी व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें संगोष्ठी का विषय स्वास्थ्य-जागरूकता और हमारी जीवनशैली थी. अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवराज सुमन और संचालन एनएसएस पीओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ कविता वर्णवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में दंत चिकित्सक डॉ सुरभि सुमन, इतिहास पीजी विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र पांडे, लायंस क्लब अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक व बीके शर्मा थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और एनएसएस गीत के साथ हुआ. छात्रा आस्था कुमारी द्वारा स्वागत गान गाया गया. विषय प्रवेश हिंदी प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार ने किया. मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ परिवेश के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की बात कही. उन्होंने आहार-पद्धति में सुधार की बात करते हुए फास्ट-फूड से दूर रहने व संयमित जीवन, पर्याप्त नींद और मोबाइल स्क्रीन से यथासंभव दूरी रखते हुए योग-प्रणायाम को आवश्यक बताया. दंत चिकित्सक ने उत्तम स्वास्थ्य के महत्व के साथ दांतों की सुरक्षा के लिये कैल्सियम युक्त आहार और नियमित दो बार ब्रश की आवश्यकता पर जोर दिया. लायंस क्लब अध्यक्ष ने अपने सारगर्भित और काव्यमय वक्तव्य से छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए प्रेरित किया. प्राचार्य ने स्वास्थ्य को सिर्फ़ धन नहीं, बल्कि असली धन और सबसे बड़ी व्यक्तिगत पूंजी बताया. इस दौरान प्रॉक्टर डॉ जयंत कुमार, डॉ मांडवी कुमारी, प्रो शाहीद रजा जमाल, डॉ शिवकुमार मंडल आदि ने भी अपने विचार रखे. इसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसमें सुगर, बीपी, ब्लड-ग्रुप आदि की जांच की गयी.

————————–

स्वास्थ्य शिविर में कई प्रकार की हुई जांच

फोटो कैप्शन – 14. स्वास्थ्य शिविर

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. एनएसएस पीओ डॉ भास्कर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो बिजेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर व स्वास्थ्य जांच करा कर किया. जांच शिविर में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, कर्मचारियों के बी पी जांच, पल्स रेट जांच, ऑक्सीजन लेवल जांच, वेट, इत्यादि जांच की गयी. शिविर में विकास कुमार के साथ पारा मेडिकल स्टॉफ सुनील कुमार व शुभम कुमार थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन