हिंदुत्व भाव को जागृत कर पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने का किया अह्वान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

सकल हिंदू समाज की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर के प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया

विज्ञापन

मुंगेर.

सकल हिंदू समाज की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर के प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व भारत माता की तस्वीर पर पुष्पार्पण के साथ हुआ. इसके पश्चात वंदे मातरम और हनुमान चालीसा का सामूहिक गायन किया गया. इस दौरान मंच पर कई संत, महात्मा व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.

कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदू समाज की एकता को जागृत करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है. गौ सेविका आचार्य ने आह्वान किया कि सभी हिंदू एक हो और अपनी गौ माता की हत्या रोकने के लिए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें. संवाहक शंकर कुमार ने सबों को अपनी सात्विक दिनचर्या व भोजन को अपनाने पर विशेष जोर दिया. बड़ा महावीर मंदिर के महंत घनश्याम दास ने माता को भारत माता का प्रतीक बताते हुए अपने बच्चों को हिंदुत्व भाव को जागृत कर पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने का आग्रह किया. संघ प्रमुख आशीष कुमार ने कहा कि कोरोना काल में संघ ने सेवा कार्य करने का काम किया. उन्होंने कहा कि परिवार व्यवस्था के कारण भारत मजबूत से खड़ा है. सनातन में सभी का सम्मान होता है. इस दौरान संत मुकेशनंद महाराज जी, नरसिंह जी, चेतन महाप्रभु, बलराम दास, भाई अयोध्या सिंह ग्रंथी, शंकर कुमार वर्मा, संजीव कुमार पाठक और भजनकर्ता अजय कुमार पांडे एवं हरिशंकर सिंह ने भी अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम के अध्यक्षता राम प्रसाद ने किया. मौके पर सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, अभिषेक कुमार बमबम,अभिनव बाबुल, अमित कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन