अवैध बालू खनन का भंडाफोड़, दो जेसीबी जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Updated at : 28 Mar 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू खनन का भंडाफोड़, दो जेसीबी जब्त, चार लोग गिरफ्तार

अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो जेसीबी मशीन को पकड़ा व इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत पृथ्वीचक-कुमरसार इलाके में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो जेसीबी मशीन को पकड़ा व इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महादेव इन्कलेब कंपनी, राजस्थान के ठेकेदार द्वारा पृथ्वीचक-कुमरसार और चकवारा क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस टीम मौके पर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही खनन स्थल पर मौजूद ट्रैक्टर और अन्य वाहन भागने में सफल रही, लेकिन मौके पर मौजूद दो जेसीबी मशीनों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस ने अंकित कुमार (राजस्थान), अमरेश प्रताप सिंह (उत्तर प्रदेश), आलोक सिंह (बांका) और संजीव यादव (मुंगेर) को गिरफ्तार किया. पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे महादेव इन्कलेब कंपनी के ठेकेदार के लिए काम करते हैं और उन्हें बालू डंपिंग व निगरानी की जिम्मेदारी दी गयी थी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से यहां लगातार बालू का खनन किया जा रहा था. साथ ही खनन कर बालू को धौरी काटा के पास डंप कर बेचा जा रहा था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है और आगे की कार्रवाई के लिए खान निरीक्षक को जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन