एचडब्ल्यूसी इंद्ररुख पश्चिमी का हुआ ऑनलाइन सेंट्रल असेसमेंट

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एचडब्ल्यूसी इंद्ररुख पश्चिमी का हुआ ऑनलाइन सेंट्रल असेसमेंट

जमालपुर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इंद्ररुख पश्चिमी का सोमवार को सेंट्रल की दो सदस्यीय टीम ने इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर ऑनलाइन सेंट्रल असेसमेंट किया.

विज्ञापन

मुंगेर. जमालपुर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इंद्ररुख पश्चिमी का सोमवार को सेंट्रल की दो सदस्यीय टीम ने इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर ऑनलाइन सेंट्रल असेसमेंट किया. इस दौरान एचडब्ल्यूसी पर जिला स्तर से जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ सामंत मनीष देव, डीपीसी सुजीत कुमार सहित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सेंट्रल टीम द्वारा ऑनलाइन एचडब्ल्यूसी इंद्ररुख पश्चिमी का असेसमेंट किया. इस दौरान टीम में सेंट्रल से डॉ रिचा मिश्रा और ज्योति मीना थी. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि टीम द्वारा असेसमेंट के दौरान एचडब्ल्यूसी के आधारभूत संरचना, उपलब्ध दवाओं की संख्या, निर्धारित मानक अनुरूप जांच, ओपीडी में मरीजों की संख्या, केंद्र पर साफ-सफाई, हाइजीन सहित इन्क्वास के विभिन्न इंडिकेटरों पर असेसमेंट किया. उन्होंने बताया कि अब 11 फरवरी को सेंट्रल टीम हवेली खड़गपुर प्रखंड के एचडब्ल्यूसी मझगांय तथा तारापुर प्रखंड के एचडब्ल्यूसी खैरा का असेसमेंट करेगी. जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार ने बताया कि टीम द्वारा इस दौरान कुछ कमियों को भी बताया, जिसे जल्द से जल्द दुरूस्त कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि एचडब्ल्यूसी इंद्ररुख पश्चिमी पहले ही स्टेट असेसमेंट क्वालिफाई कर चुकी है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन