सदर अस्पताल प्रबंधक व निजी सुरक्षाकर्मी आमने-सामने, बढ़ रहा विवाद

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल प्रबंधक व निजी सुरक्षाकर्मी आमने-सामने, बढ़ रहा विवाद

सदर अस्पताल में आये दिन हो रही चोरी की घटना व सुरक्षाकर्मियों लापरवाही के बीच अब सुरक्षाकर्मी और अस्पताल प्रबंधक आमने-सामने आ गये हैं.

विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी अस्पताल प्रबंधक पर लगा रहे अभद्रता का आरोप

मुंगेर. सदर अस्पताल में आये दिन हो रही चोरी की घटना व सुरक्षाकर्मियों लापरवाही के बीच अब सुरक्षाकर्मी और अस्पताल प्रबंधक आमने-सामने आ गये हैं. शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन किया. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हो रही परेशानी की जानकारी सिविल सर्जन को दी है.

सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल प्रबंधक पर लगाया अभद्रता का आरोप

सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और श्रम आयुक्त को पत्र दिया. साथ ही अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि गुरुवार की शाम सुरक्षाकर्मी प्रिंस कुमार और दीपक कुमार महिला वार्ड में ड्यूटी पर थे. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक आये और कुछ समय बाद गार्ड के समीप आकर अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि सुपरवाइजर इस्तीफा क्यों नहीं देता है. जब इसकी जानकारी सुपरवाइजर भीम राय को मिली तो वह अस्पताल प्रबंधक से मिलने पहुंचे. सुपरवाइजर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक से उसने जब पूछा कि उसने अपशब्द भाषा का प्रयोग क्यों किया. इसी बात को लेकर दोनों में कहा-सूनी हो गयी. सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि यदि अस्पताल प्रबंधक माफी नहीं मांगता है तो सुरक्षाकर्मियों द्वारा हड़ताल किया जायेगा.

सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से बढ़ रही अस्पताल की परेशानी

अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के कारण अस्पताल की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. बीते दिनों जहां नेत्र विभाग में एसी का वायर का चोरी हो गया. वहीं मलेरिया विभाग में भी बीते दिनों एसी के पाइप और तार की चोरी कर ली गयी है. 2025 में प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में कई एसी का पाइप और तार चोरी हो गया था, जबकि नवंबर में चोर द्वारा मॉडल अस्पताल के शौचालय में कई नलों की चोरी कर ली गयी थी. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि अस्पताल में आने वाले निजी वाहनों का डिटेल रखेंगे, लेकिन उनके द्वारा कोई जानकारी दर्ज नहीं की जाती है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन