फोटो जर्नलिस्ट सुबोध सागर को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रेस क्लब मुंगेर द्वारा शनिवार को जैन धर्मशाला में मुंगेर के फोटो जर्नलिस्ट सुबोध सागर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
मुंगेर. प्रेस क्लब मुंगेर द्वारा शनिवार को जैन धर्मशाला में मुंगेर के फोटो जर्नलिस्ट सुबोध सागर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का आरंभ प्रसिद्ध गायक निर्मल जैन के निर्गुण गीत से किया गया, जिसमें सबों की आंखे नम हो गयी. वहीं संचालन कुमार कृष्णन ने किया. श्रद्धांजलि सभा में शहर के दर्जनों पत्रकारों ने उनके साथ बीताए समय को याद करते हुए अपनी भावनाओं को साझा किया. त्रिपुरारी कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके नाम से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन प्रति वर्ष होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व से रूबरू रह सके. राजेश झा ने उनके तस्वीर लेने की अद्भुत कला का बखान किया. निर्मल जैन ने उनकी यादों में कई गीत गाये और श्रद्धासुमन अर्पित किये. कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रकार कुमार कृष्णन ने कहा कि सुबोध सागर हंसमुख और मृदुभाषी स्वभाव के साथ ही काफी सुलझे व्यक्ति थे. मौके पर राणा गौरी शंकर, संतोष सहाय, नील कमल श्रीवास्तव, सुजीत कुमार मिश्रा, हैदर अली, अरूण कुमार, नवीन झा, संजीव कुमार, विजय शकर, अमित झा, समीर सिन्हा, राकेश मंडल, सुनील कुमार गुप्ता, सज्जन गर्ग सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










