हत्या करने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने कट्टा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या करने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने कट्टा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस बलों ने खदेड़ कर पकड़ा. जो मय तेरासी पीड़ पहाड़ तौफीर निवासी सनोज कुमार था.

विज्ञापन

मुंगेर ——————- मुफस्सिल थाना पुलिस ने भेलवा पहाड़ तौफीर के पास रविवार की दरे शाम सनोज कुमार को एक देशी कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. जो मय तेरासी पीड़ पहाड़ तौफीर का रहने वाला है. वह अपने ही गोतिया के एक व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से हथियार व कारतूस लेकर जा रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. एसडीपीओ अभिषेक रंजन ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भेलवा पहाड़ तिरासी तौफीर के पास देशी कट्टा व कारतूस लेकर घुम रहा है. पुलिस ने तत्काल वहां छापेमारी के लिए पहुंची. पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे पुलिस बलों ने खदेड़ कर पकड़ा. जो मय तेरासी पीड़ पहाड़ तौफीर निवासी सनोज कुमार था. जब उसकी तालाशी लगी गयी तो उसके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ. जबकि दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुई. पूछताछ में सनोज ने बताया कि वह अपने ही गोतिया के एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहा था. क्योंकि उससे पुरानी रंजिश था. एसडीपीओ सदर ने बताया कि पुलिस की तत्परता ने एक व्यक्ति की हत्या होने से बचा लिया गया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन