पोस्टर मेकिंग में हर्षिता, भाषण में शांभवी और निबंध प्रतियोगिता में सोनम व ओम प्रथम

Updated at : 12 Mar 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग में हर्षिता, भाषण में शांभवी और निबंध प्रतियोगिता में सोनम व ओम प्रथम

विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 120 छात्राओं ने प्रतिभाग किया.

विज्ञापन

मुंगेर नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन,भारत सरकार और बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी बिहार सरकार के निर्देशानुसार रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एचआईवी एवं एड्स से बचाव और नियंत्रण को लेकर 95.95.99 जिला स्तरीय अभियान का आयोजन गुरूवार को किया गया. जिसके तहत मुंगेर विश्वविद्यालय में एएसएस द्वारा एचआईवी एवं एड्स से बचाव विषय पर निबंध, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि 95. 95. 99 अभियान का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया जा रहा है. इस अभियान का लक्ष्य सभी अनुमानित पीएल एचआईवी में से 95% एचआईवी स्थिति जाने, एचआईवी पॉजीटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों में से 95% को एआरटी से जोड़ने और उपचार पर रहने वाले 99% व्यक्ति का वायरल सप्रेशन करना है. इसके लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 120 छात्राओं ने प्रतिभाग किया. उन्होंने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कोशी कॉलेज खगड़िया से प्रथम हर्षिता कुमारी एवं द्वितीय सेजल आर्या रही. जबकि तृतीय स्थान पर आरएस कॉलेज तारापुर से प्रेरणा चौधरी और अनामिका कुमारी रही. भाषण प्रतियोगिता में आरएस कॉलेज तारापुर से शांभवी झा प्रथम, कोशी कॉलेज खगड़िया से आकाश कुमार द्वितीय और राजा मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में आरडी एंड डीजे कॉलेज की सोनम कुमारी और ओम सिंह प्रथम, सुजल कुमार द्वितीय और तृतीय स्थान पर रेहान कुमार रहे. इस दौरान डॉ विजय सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मीडिया रूम में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया. कार्यक्रम के बाद कुलसचिव प्रो घनश्याम राय द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन