विलंब से चली हरिद्वार-भागलपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस

Updated at : 15 May 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मालदा रेल मंडल के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली हरिद्वार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार को करीब ढ़ाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली हरिद्वार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार को करीब ढ़ाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. बताया गया की 03424 डाउन हरिद्वार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से करीब 1 घंटा 5 मिनट विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई और जो अपने निर्धारित समय 19:32 बजे से लगभग ढ़ाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 03436 डाउन आनंद विहार-मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 42 मिनट विलंब से चलकर संध्या 18:10 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 17:28 बजे है. जबकि 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस और 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे लेट जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन