ePaper

बिजली चोरी करते वार्ड पार्षद सहित आधा दर्जन उपभोक्ता धराये, जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 24 Feb 2026 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी करते वार्ड पार्षद सहित आधा दर्जन उपभोक्ता धराये, जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज

विद्युत विभाग की टीम ने खड़गपुर एवं असरगंज के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/असरगंज. विद्युत विभाग की टीम ने खड़गपुर एवं असरगंज के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान आधे दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जबकि असरगंज में एक वार्ड पार्षद को भी रंगेहाथ पकड़ा गया. जिस पर 21,321 रुपये जुर्माना लगाते हुए असरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार,

खड़गपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर कुल पांच लोगों को विद्युत चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया. जिसके विरुद्ध खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इस संबंध में खड़गपुर के कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि कादरगंज गांव में अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया. जिसमें कादरगंज गांव निवासी फेकन मांझी पर 26,976 रुपये तथा संजय मांझी की पत्नी मुन्नी देवी पर 18,606 रुपए का जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं विद्युत आपूर्ति प्रशाखा शामपुर के कनीय अभियंता पप्पू कुमार ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बिजली चोरी मामले में बोखरा गांव निवासी उदयानंद चौधरी पर 59,221 रुपये, रंजन चौधरी पर एक लाख 82 हजार 797 रुपए तथा राजेश चौधरी पर 87,042 रुपए का जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा.

असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार,

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रौशन कुमार के नेतृत्व में जलालाबाद रविदास टोला में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान वार्ड पार्षद रोहित रविदास को बिना कोई वैध कनेक्शन लिए पोल से डायरेक्ट बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. आरोपी द्वारा कनेक्शन के संबंध में कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया. जिस पर 21,321 रुपए का जुर्माना लगाते हुए असरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके अलावा अरविंद मोदी पर 35,343 रुपये, दिना रविदास पर 28,768 रुपये, सुमा देवी पर 27,624 रुपये का जुर्माना लगाया गया. छापेमारी दल में कोटी वन मृत्युंजय कुमार सिंह, आंचल कुमारी, मानव बल रवि रोशन, सुमन सौरव शामिल थे. कनीय अभियंता ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन