6 माह के लंबे इंतजार के बाद स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
6 माह के लंबे इंतजार के बाद स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी

परीक्षा के दौरान कुल 29 परीक्षार्थी निष्कासित हुये थे.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 6 माह बाद आखिरकार सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बुधवार को सूचना भी जारी कर दी है. हलांकि अबतक विश्वविद्यालय द्वारा इससे पहले के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट अबतक जारी नहीं किया गया है.

बता दें कि एमयू द्वारा स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा साल 2025 में ही 21 से 30 अगस्त तक 25 केंद्रों पर ली गयी थी. वही अब परीक्षा के 6 माह बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-2 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में कुल 23,151 परीक्षार्थियों में 19,480 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये हैं. जबकि 879 परीक्षार्थी ग्रेड के साथ उत्तीर्ण हुये हैं. वही 2,763 परीक्षार्थी का पेपर में बैक लगा है. हलांकि परीक्षा के दौरान कुल 29 परीक्षार्थी निष्कासित हुये थे.

सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों को अबतक रिजल्ट का इंतजार

एमयू ने 6 माह बाद जहां सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. वही 5 माह बाद भी अबतक सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है. हलांकि इसे लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो दशरथ प्रजापति ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट भी लगभग तैयार कर लिया गया है. जिसे जल्द जारी कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन