16 अगस्त से 22 केंद्रों पर होगी स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा

Updated at : 09 Aug 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 32 अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 16 अगस्त से ली जायेगी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर, मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 32 अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 16 अगस्त से ली जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र की परीक्षा को लेकर केंद्र व परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा 16 अगस्त से ली जायेगी. जो 31 अगस्त तक ली जायेगी. परीक्षा के लिये कुल 22 केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर एमजेसी, एमडीसी और एमआईसी के विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें एमजेसी और एमआईसी के विषयों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जबकि एमडीसी के विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त सत्र के लिये एडमिट कार्ड जल्द ही कॉलेजों को भेज दिया जायेगा. जहां से विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन