ePaper

16 से 25 जून तक होगी स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा

Updated at : 08 Jun 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
16 से 25 जून तक होगी स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ होगी

विज्ञापन

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ होगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने कुल 18 केंद्र बनाये हैं. वहीं पार्ट-3 के लिये कला संकाय के जीएस विषय को लेकर 27 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से ली जायेगी. जो 25 जून तक चलेगी. परीक्षा को लेकर कुल 18 केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं पार्ट-3 के सभी विषयों को कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने बताया कि 25 जून को दूसरी पाली में कला संकाय के जनरल स्टडी विषय की परीक्षा ली जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इसके लिये कुल 27 केंद्र बनाये गये हैं. जहां कला संकाय के विद्यार्थी जीएस विषय की परीक्षा देंगे. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 के लिये एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिया जायेगा.

चार ग्रुप में बांटे गये हैं सभी ऑनर्स विषय

ग्रुप-ए – बॉटनी, कैमेस्ट्री, गणित, भौतिकी, जुलॉजी, कॉमर्स, गांधी विचार, आईआरपीएम

ग्रुप-बी – हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, पाली, संगीत, फिलॉस्फी

ग्रुप-सी – एआईएच, इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, भूगोलग्रुूप-डी – इतिहास, होम साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी

कब किस विषय की परीक्षा

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

16.6.2025 ग्रुप-ए, पेपर-5 ग्रुप-बी, पेपर-517.6.2025 ग्रुप-सी, पेपर-5 ग्रुप-डी, पेपर-5

18.6.2025 ग्रुप-ए, पेपर-6 ग्रुप-बी, पेपर-619.6.2025 ग्रुप-सी, पेपर-6 ग्रुप-डी, पेपर-6

20.6.2025 ग्रुप-ए, पेपर-7 ग्रुप-बी, पेपर-721.6.2025 ग्रुप-सी, पेपर-7 ग्रुप-डी, पेपर-7

23.6.2025 ग्रुप-ए, पेपर-8 ग्रुप-बी, पेपर-824.6.2025 ग्रुप-सी, पेपर-8 ग्रुप-डी, पेपर-8

25.6.2025 जीएस (विज्ञान, वाणिज्य) जीएस (कला)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन