स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग परीक्षा आरंभ, पहले दिन 120 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 12 Jul 2025 6:25 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा शनिवार से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर आरंभ कर दी है.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा शनिवार से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर आरंभ कर दी है. पहले दिन ऑनर्स विषय की परीक्षा दो पालियों में हुई, जिसमें कुल 623 परीक्षार्थियों में से 503 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं पहले दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषय की परीक्षा दो पालियों में हुई. इसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय एआइएच एंड कल्चर, अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बंग्ला, बॉटनी, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, इकोनॉमिक्स, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, गणित, भौतिकी, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के पेपर-1 की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 305 परीक्षार्थियों में से 242 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 63 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय अंग्रेजी, हिंदी, आइआरपीएम, संगीत, पाली, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल साइंस, रूरल इकोनॉमिक्स, संस्कृत, उर्दू के पेपर-1 की परीक्षा ली गयी, जिसमें कुल 318 परीक्षार्थियों में से 261 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 57 अनुपस्थित रहे. इधर अब रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को ऑनर्स विषय के अंतिम दिन की परीक्षा होगी, जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय एआइएच एंड कल्चर, अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बंग्ला, बॉटनी, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, इकोनॉमिक्स, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, गणित, भौतिकी, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के पेपर-2 की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय अंग्रेजी, हिंदी, आइआरपीएम, संगीत, पाली, फिलास्फी, पॉलिटिकल साइंस, रूरल इकोनॉमिक्स, संस्कृत, उर्दू के पेपर-2 की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










