ePaper

मुंगेर विश्वविद्यालय : नौ सितंबर से 27 केंद्रों पर होगी स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा

Updated at : 28 Aug 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय : नौ सितंबर से 27 केंद्रों पर होगी स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा

19 सितंबर तक होगा आयोजन

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा नौ से 19 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा को लेकर 27 केंद्र बनाये गये हैं, जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. वहीं विश्वविद्यालय की ओर से उक्त सत्र की परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा 9 से 19 सितंबर तक 27 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5.15 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा को लेकर सभी विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. इसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी. इसमें जहां एमजेसी व एमआईसी के विषयों को चार-चार ग्रुप में बांटा गया है. वहीं एईसी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. इसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा होगी.

आठ सितंबर से होगी बी-फॉर्मा बैकलॉग की परीक्षा

मुंगेर. एमयू अपने दो संबद्ध बी-फॉर्मा कॉलेज के सत्र 2020-24 बी-फॉर्मा सेमेस्टर-2, 4, 6 व 8 की परीक्षा 8 सितंबर से लेगा. परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा को लेकर केएसएस कॉलेज लखीसराय को केंद्र बनाया गया है. यहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बी-फॉर्मा सेमेस्टर-2, 4, 6 व 8 की परीक्षा 8 से 20 सितंबर तक दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5.15 बजे तक ली जायेगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. इसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन