ePaper

21 जुलाई से पांच केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग की परीक्षा

Updated at : 13 Jul 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
21 जुलाई से पांच केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों की परीक्षा 21 जुलाई से आरंभ कर रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों की परीक्षा 21 जुलाई से आरंभ कर रहा है. जिसमें स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 21 और 22 जुलाई को होगी, जबकि सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 23 जुलाई से ली जायेगी.

परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 के नियमित व बैकलॉग की परीक्षा 21 जुलाई से ली जायेगी, जिसमें 22 और 22 जुलाई को दो पालियों में ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. वहीं ऑनर्स के सभी विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. इसके अनुसार दोनों दिन की परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद 23 जुलाई से सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा होगी, जो 29 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त सत्र की परीक्षा के लिए कुल पांच केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें एमयू के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसमें संबंधित जिले में आने वाले कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

विषयवार बनाये गये ग्रुप

ग्रुप ए : अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बॉटनी, कैमेस्ट्री, भूगोल, होम साइंस, गणित, संगीत, भौतिकी, साइकोलॉजी, जुलॉजी, हिंदी

ग्रुप बी : एआईएच एंड कल्चर, बंग्ला, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, इतिहास, आईआरपीएम, पाली, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल साइंस, रूरल इकोनॉमिक्स, संस्कृत, सोसोलॉजी, उर्दू

ऑनर्स परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

21.7.2025 ग्रुप ए ग्रुप बी

22.7.2025 ग्रुप ए ग्रुप बी

सब्सीडियरी परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

23.7.2025 भूगोल, जुलॉजी, पाली गणित, गांधी विचार, आईआरपीएम

24.7.2025 बॉटनी, साइकोलॉजी,

इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स प्री.ऑफ इकोनॉमिक्स, फिलॉस्फी

25.7.2025 केमिस्ट्री, सोसोलॉजी बिजनेस आर्गेनाइजेंशन, होम साइंस

26.7.2025 लैंगवेज एंड लिट्रेचर फिजिक्स, इतिहास

28.7.2025 नॉन हिंदी पॉलिटिकल साइंस

29.7.2025 आरबीएच-2 एआईएच, संगीत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन