झांकी में कन्या मध्य विद्यालय प्रथम तो आइसीडीएस रही द्वितीय

Published at :27 Jan 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
झांकी में कन्या मध्य विद्यालय प्रथम तो आइसीडीएस रही द्वितीय

गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को खड़गपुर एवं असरगंज राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/असरगंज. गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को खड़गपुर एवं असरगंज राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और प्रभात फेरी निकाली गयी. खड़गपुर नगर क्षेत्र के आरएसके उच्च विद्यालय में अनुमंडल प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह के दौरान बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाले संस्थानों को एसडीओ राजीव कुमार रौशन एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

हवेली खड़गपुर :

भारत के विभिन्न प्रदेशों की विविध नृत्य की उत्कृष्ट और मनोरम झांकी प्रस्तुत करने वाले नगर के कन्या मध्य विद्यालय को प्रथम स्थान दिया गया. जबकि आईसीडीएस को द्वितीय एवं राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अग्निशमन विभाग को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. वहीं डीएवी, पंचकुमारी, बीआरसी, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर झील पथ की झांकी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम के बेहतर संपादन और संयोजन के साथ सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए अमित कुमार, दुर्गेश सिंह, मनोज कुमार रघु, शिक्षक उमाशंकर सिंह को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमाशंकर सिंह ने किया. मौके पर पीजीआरओ शशि भूषण शशि, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ संतोष कुमार सिंह सहित प्रबुद्धजन मौजूद थे.

असरगंज :

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कमरांय में बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी और 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, बाधा दौड़, गणित दौड़ एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतिस्पर्धा के 100 मीटर दौड़ में रौनक, विश्वजीत, जितेन्द्र, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुमित, सत्यम और आदित्य ने बाजी मारी. जबकि बालिका वर्ग में शिवानी, अन्नु और परी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. बाधा दौड़ में रिया, प्रिया और रोशनी ने बाजी मारी. वहीं गणित दौड़ में अंश, सत्यम और मोहित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे. एकल नृत्य में तन्नु, मौसम एवं चांदनी ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडली में शिक्षक बिपुल कुमार सिंह मौजूद थे. प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन