वैक्सीन के बाद बच्ची की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 05 Feb 2026 8:17 PM

विज्ञापन

गोबड्डा पंचायत के शिवपुर लौंगाय के तांती टोला का मामला

विज्ञापन

जांच को पहुंची डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम

कहा- वैक्सीन का बच्ची की मौत से कोई संबंध नहीं, दम घुटने से गयी जान

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के गोबड्डा पंचायत के शिवपुर लौंगाय के तांती टोला स्थित एक घर में उस समय कोहराम मच गया, गुरुवार की सुबह एक बच्ची की मौत हो गयी. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेढ़ माह की बच्ची को पेंटावेलेंट वैक्सीन दिया था. बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया. वहीं हंगामे की सूचना पर शामपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. इधर इसकी सूचना से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गयी. मौके पर डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ की टीम जांच के लिए पहुंची और बच्ची की मौत का कारण दम घुटनाबताया.

जानकारी के अनुसार गोबड्डा पंचायत के शिवपुर लौंगाय तांती टोला निवासी कार्तिक तांती की डेढ़ माह की पुत्री सरस्वती कुमारी के साथ ही कुल 11 बच्चे को बुधवार को एएनएम शीला शबनम ने पेंटावेलेंट वैक्सीन दिया था. देर रात को दूध पिलाने की बाद मां ने उसे सुला दिया. गुरुवार की सुबह बच्ची की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दी गयी वैक्सीन को बच्ची की मौत का कारण बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना पर डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची और जांच में पाया कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए शामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजन व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुबोध कुमार ने बताया कि वैक्सीन का बच्ची की मौत से कोई संबंध नहीं है. बुधवार को बच्ची को वैक्सीन दिये जाने के बाद देर रात उसकी मां ने उसे दूध पिलाया और ढंककर सुला दिया. दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन