नेत्र विभाग में लगे एसी का गैस पाइप चोरी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
नेत्र विभाग में लगे एसी का गैस पाइप चोरी

सदर अस्पताल में एक बार फिर चोरों ने अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था को धता बताते हुए एसी के पाइप व गैस की पाइप चोरी कर ली.

विज्ञापन

मुंगेर. सदर अस्पताल में एक बार फिर चोरों ने अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था को धता बताते हुए एसी के पाइप व गैस की पाइप चोरी कर ली. इस बार चोरों ने अस्पताल के नेत्र विभाग पर अपना हाथ साफ किया है. इसे लेकर सीएस द्वारा अस्पताल के सुरक्षा में लगे एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछते हुए संबंधित सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सीएस ने बताया कि अज्ञात चोरों ने नेत्र विभाग में लगे एसी का पाइप, वायर और उसके गैस पाइप की चोरी कर ली है. मामले की जानकारी मिली है. इसके बाद नेत्र विभाग की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि मामले में अस्पताल में लगे सुरक्षा गार्ड के एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही नेत्र विभाग में तैनात सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि इससे पहले साल 2025 में भी चोरों ने प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में लगे एसी के वायर और पाइप की चोरी कर ली थी. हालांकि, इस मामले में भी सुरक्षा एजेंसी के साथ सुरक्षा गार्ड से स्पष्टीकरण पूछा गया था. साथ ही एजेंसी के भुगतान में कटौती की गयी थी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन