ePaper

गरीब रथ एक्सप्रेस रीशेड्यूल्ड

Updated at : 27 Dec 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस रीशेड्यूल्ड

डाउन रूट की ट्रेनों के लेट परिचालन से परेशानी

विज्ञापन

जमालपुर कोहरे के कारण दिल्ली से किऊल-जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज लूप लाइन पर आने वाली डाउन रूट की ट्रेनों के विलंब परिचालन से शनिवार को 22405 अप भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया गया. इसके अतिरिक्त भी कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ. इसमें अधिकतर डाउन रूट की ट्रेन शामिल थी. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे से 6:30 घंटे अनिश्चित लेट से अपराह्न 15:41 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण भागलपुर से रवाना होने वाली 22405 अप भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल करना पड़ा, क्योंकि इस ट्रेन का भागलपुर से रवाना होने का निर्धारित समय अपराह्न 13:55 बजे है. तबतक यह ट्रेन भागलपुर पहुंची ही नहीं थी. इसके कारण इस ट्रेन को 3 घंटे 35 मिनट के लिए भागलपुर से रीशेड्यूल किया गया और यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 13:55 बजे के बजाय संध्या 17:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो पायी. और संध्या 18:20 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ. जानकारी के अनुसार, 15744 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस लगभग 7:30 घंटे अनिश्चित विलंब से पूर्वाहन 11:10 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 3:50 बजे है. 13420 डाउन मुजफ्फरपुर- भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे से लगभग ढाई घंटे विलंब से सुबह 7:00 बजे जमालपुर पहुंची. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7:45 घंटे अनिश्चित विलंब से अपराह्न 14:19 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे था. इससे पहले शुक्रवार की संध्या 17:58 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल भी लगभग 7 घंटे अनिश्चित विलंब से मध्य रात्रि 1:47 बजे जमालपुर पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन