78 लीटर विदेशी शराब सहित बांका के चार तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 10:52 PM
प्रखंड थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 78 लीटर विदेशी शराब सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया.
बरियारपुर. प्रखंड थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 78 लीटर विदेशी शराब सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. साथ ही शराब ले जाने वाले इंडिका कार को भी जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की कार से कुछ शराब तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस द्वारा फिलिप उच्च विद्यालय के समीप वाहन जांच शुरू किया गया. इस दौरान बरियारपुर से मुंगेर की ओर जा रही एक इंडिको गाड़ी संख्या बीआर-10N-7758 का जांच के लिये रोका गया. जिसके जांच में गाड़ी से इंपीरियल ब्लू 375 एमएल के 138 बोतल एवं रॉयल स्टैग 375 एमएल के 70 बोतल सहित कुल 78 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस द्वारा बांका जिला के पुरैनी लहैता निवासी चार शराब तस्कर वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार, सदानंद कुमार तथा बांका जिले के ही कल्याणपुर काली कादो निवासी निलेश कुमार काली को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










