धूमधाम से मनाया जायेगा दक्षिणेश्वर निर्दोष महाकाली का 24वां स्थापना दिवस

शहर के कासिम बाजार स्थित दक्षिणेश्वर की निर्दोष महाकाली के मंदिर का 24वां स्थापना दिवस माघ मौनी अमावस्य पर धूमधाम के साथ मनाया जायेगा.
मुंगेर. शहर के कासिम बाजार स्थित दक्षिणेश्वर की निर्दोष महाकाली के मंदिर का 24वां स्थापना दिवस माघ मौनी अमावस्य पर धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस कार्यक्रम में हजारों लोग भाग लेंगे. पंडित श्यामदेव मिश्र ने बताया कि साधना स्थल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में 28 जनवरी मंगलवार को अर्द्धमौनी अमावस्या पर सुबह में मां का पूजनोत्सव, पालकी परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा. शाम के समय महाआरती के साथ प्रवचन होगा. 28 जनवरी को संपूर्ण आमवस्या पर मां पूजनोत्सव, पालकी परिक्रमा, शिव परिचर्चा व भजन माला, महाआरती व प्रवचन एवं शाम में प्रकाशोत्सव मनाया जायेगा. 3 जनवरी को गोद भराई, भजन माला, महाआरती का आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




