Munger News : जनगणना को लेकर सुपरवाइजर व प्रगणक को नजरी नक्शा के लिए वितरित किया गया प्रपत्र

पहले चरण में होने वाले मकान गणना को लेकर मुंगेर के डीएसओ आनंद प्रकाश की अगुवाई में जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजर और प्रगणक को नजरी नक्शा का प्रपत्र प्रदान किया गया.
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Munger News : नगर परिषद के स्वामित्व वाले रॉयल पैलेस परिसर में राष्ट्रीय जनगणना के सिलसिले में पहले चरण में होने वाले मकान गणना को लेकर मुंगेर के डीएसओ आनंद प्रकाश की अगुवाई में जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजर और प्रगणक को नजरी नक्शा का प्रपत्र प्रदान किया गया. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम और मास्टर ट्रेनर संजय कुमार चौरसिया के साथ आलोक देव शैलेश कुमार चंचल तथा राकेश कुमार राणा उपस्थित थे. मास्टर ट्रेनर ने बताया कि पहले चरण का कार्य दो मई से आरंभ हो जाएगा सबसे पहले हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा. इसके लिए नजरी नक्शा बनाया जाना है. उन्होंने बताया कि अगले महीने की पहली तारीख को पर्यवेक्षकों एवं इस कार्य से जुड़े रहने वाले प्रगणक को किट उपलब्ध कराया जाएगा एवं उन्हें पहचान पत्र भी निर्गत किया जाएगा आज सुपरवाइजर को उनके वार्ड और प्रगणक उपलब्ध करा दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










