मुंगेर विश्वविद्यालय के स्टूडेंट ग्रिवांस सेल का गठन, प्रो रंजन बने नोडल अधिकारी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय के स्टूडेंट ग्रिवांस सेल का गठन, प्रो रंजन बने नोडल अधिकारी

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसल सेल के नयी कमेटी का गठन किया है. इसमें जेएमएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र के प्रो रंजन कुमार सिंह को चेयरपर्सन सह नोडल अधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसल सेल के नयी कमेटी का गठन किया है. इसमें जेएमएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र के प्रो रंजन कुमार सिंह को चेयरपर्सन सह नोडल अधिकारी बनाया गया है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. वहीं कमेटी में इतिहास पीजी विभागाध्यक्ष प्रो गिरीशचंद्र पांडेय, जेएमएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो सत्यादित्य सिंह, आरडी एंड डीजे कॉलेज के बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ अमिताभ कुमार विश्वास और विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ जयंत कुमार को सदस्य बनाया गया है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के अंग्रेजी पीजी विभाग के छात्र हर्ष सागर को कमेटी में स्टूडेंट प्रतिनिधि बनाया गया है. कमेटी के सभी सदस्यों का कार्यालय दो वर्षों का होगा, जबकि प्रॉक्टर कार्यालय में ही स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसन सेल के कार्यालय का संचालन होगा. बता दें कि एमयू द्वारा साल 2024 में ही स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसन सेल बनाया गया. जिसके बाद अब इस कमेटी में नये सदस्यों को चयनित किया गया है. हालांकि, स्टूडेंट ग्रिवांस सेल होने के बावजूद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसे लेकर ही बीते सीनेट बैठक में विद्यार्थियों की समस्या को लेकर छात्र दरबार प्रत्येक सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके लिये विश्वविद्यालय ने 25 मार्च का समय भी निर्धारित किया था, लेकिन ठीक एक दिन पहले विश्वविद्यालय द्वारा छात्र दरबार को स्थगित कर दिया गया था.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन