सूढ़ी समाज की बैठक में नयी कमेटी का गठन, संजीव कुमार बने संयोजक

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
सूढ़ी समाज की बैठक में नयी कमेटी का गठन, संजीव कुमार बने संयोजक

अखिल भारतीय सौंडिक (सूढ़ी) संघ की ओर से 8 जून को पटना के बापू सभागार में महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. अखिल भारतीय सौंडिक (सूढ़ी) संघ की ओर से 8 जून को पटना के बापू सभागार में महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसकी सफलता को लेकर बुधवार को नगर के मारवाड़ी टोला में सुढी समाज की बैठक मनुजेंद्र कुमार मंटू की अध्यक्षता में हुई. इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ पूर्व एमएलसी तथा संगठन के संरक्षक सुमन महासेठ, राजद नेता अरुण कुमार साह, संघ के मुंगेर प्रमंडल संयोजक अनिल वैद्य, पूर्व जिप सदस्य ज्योति वैद्य, समाजसेवी राजेंद्र मोदी ने दीप प्रज्वलित कर किया. बैठक में सूढी समाज की हवेली खड़गपुर की नई कमेटी का गठन किया. नई कमेटी में सर्वसम्मति से संजीव कुमार को संयोजक, अजीत कुमार, अरविंद कुमार, साकेत कुमार, महेंद्र साह को सह संयोजक बनाया गया. जबकि कार्यकारिणी में विकास रंजन उर्फ विक्कू, राजीव रंजन उर्फ सोनू, शेखर साह, अरुण साह उर्फ बबलू, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार, संतोष साह, मनुजेंद्र कुमार मंटू, प्रकाश साह, अशोक साह, ललन कुमार, मुन्ना कुमार, श्याम साह, पवन कुमार, रामकुमार सहित अन्य को शामिल किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सुमन महासेठ ने कहा कि सुढी समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए सरकार से आह्वान किया गया है. आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में राज्यस्तर पर आयोजित होने वाले महासम्मेलन में खड़गपुर क्षेत्र के सुढी जाति शामिल हों और अपने अधिकार की लड़ाई के लिए आवाज बुलंद करें. उन्होंने कहा कि बंगाल, झारखंड में सुढी जाति अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल है. जबकि बिहार में आंदोलन किया जा रहा है. मौके पर संजीव कुमार, जय मंगल साह, धीरेंद्र साह, बजरंग लाल साहा, स्मिता देवी सहित सुढी समाज के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन