अपराध नियंत्रण व अनुसंधान पर करें फोकस : एसपी

Updated:
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण व अनुसंधान पर करें फोकस : एसपी

अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर फोकस करें और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करें.

विज्ञापन

क्राइम मिटिंग में एसपी ने एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा कि आम लोगों के जान-माल की सुरक्षा करना पुलिस की जबावदेही है. जब आप अपनी जिम्मेदारी को इमादारी के साथ निभायेंगे तो आम लोगों का विश्वास जीतने में आप कामयाब होंगे, तब आपको छोटी से छोटी सूचना भी मिलने लगेगी और अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में आपको कामयाबी मिलेगी. इसलिए जरूरी है अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर फोकस करें और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करें. ये बातें मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्राइम मिटिंग में पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष से कहीं. एसपी ने अप्रैल माह में प्रतिवेदित कांडों का थानावार समीक्षा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसपी ने लैगिंक अपराधों को लंकर सभी एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को जानकारी दी. जबकि जिस थाने में अब तक चाईल्ड फ्रेंडली कॉर्नर की स्थापना नहीं हुई वहां अविलंब कॉर्नर स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कांडों निष्पादन में तेजी लाने और शीर्ष कांडों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. जबकि न्यायल से जारी वारंट, कुर्की व इश्तेहार का तामिला समय पर कराने, कांड दैनिकी समय पर न्यायालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. एसपी ने नियमित वाहन चेकिंग के दौरान रोको टोको अभियान चलाने, शराब व हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने जहां गश्ती पर विशेष ध्यान का निर्दश दिया, वहीं नये आपराधिक कानूनों के तहत मानकों के अनुरूप कार्य करने का सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया. क्राइम मिटिंग में सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन