ePaper

बीएड पार्ट-वन व टू परीक्षा के दूसरे दिन पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित

Updated at : 05 May 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड पार्ट-वन व टू परीक्षा के दूसरे दिन पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 3 मई से अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 5 केंद्रों पर आरंभ की है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 3 मई से अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 5 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके दूसरे दिन सोमवार को दो पालियों में कुल 990 परीक्षार्थियों में 985 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि दूसरे दिन दो पालियों में परीक्षा ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में बीएड पार्ट-1 के सी-2 कंटेंपरी इंडिया एंड एजुकेशन विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 501 परीक्षार्थियों में 498 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में बीएड पार्ट-2 के सी-9 असेसमेंट फॉर लर्निंग विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 489 परीक्षार्थियों में 487 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब 6 मई मंगलवार को जानकी नवमी अवकाश के बाद बुधवार 7 मई को तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में बीएड पार्ट-1 के सी-3 लर्निंग एंड टीचिंग विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में बीएड पार्ट-2 के सी-10 क्रियेटिंग एन इस्कूलिसव स्कूल विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन