पांच देसी पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद, अपराधी फरार

Updated:
विज्ञापन
पांच देसी पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद, अपराधी फरार

वीडियो मुंगेर पुलिस के पास पहुंची.

विज्ञापन

होली के दिन फायरिंग का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

मुंगेर

कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार की रात लालदरवाजा निवासी चंदन सहनी के घर पर छापेमारी कर 5 देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किया. यह कार्रवाई होली के दिन किसी के घर पर उसके द्वारा किया जा रहा फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गयी. हालांकि अपराधी चंदन सहनी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा.

बताया जाता है कि होली के दिन नशे में चंदन सहनी अपने भाई कुंदन सहनी के साथ मिलकर किसी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो मुंगेर पुलिस के पास पहुंची. एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी और उनकी टीम ने बुधवार को लालदरवाजा स्थित कुंदन सहनी और चंदन सहनी के घर पर छापेमारी की. हालांकि रात का फायदा उठा कर दोनों भाई भागने में सफल रहा. जब पुलिस ने घर की तालाशी ली तो घर की रसोई घर में रखे एक प्लास्टि के डब्बा और एक बोरा से विभिन्न साइजों के 5 देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया. इसे लेकर कोतवाली थाना में पुलिस ने खुद के बयान पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

कहते हैं एसडीपीओ

सदर एसडीपीओ अभिषेक रंजन ने बताया कि फायरिंग का वीडियो मिलने के बाद, फुटेज के आधार पर पहचान कर बुधवार की रात चंदन सहनी के घर पर छापेमारी की गयी. जहां से 5 देशी कट्टा व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. हालांकि चंदन व कुंदन रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस के आने से पहले भाग निकला था. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन