चुनावी रंजिश में एक प्रत्याशी के समर्थक ने दूसरे प्रत्याशी के घर पर की गोलीबारी, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 7:39 PM
दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया.
हवेली खड़गपुर ——————————– इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव का बिगूल बज चुका है और प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं. इसी बीच रविवार की देर रात खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मुढेरी गांव में अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थन में घूमने को लेकर एक अन्य प्रत्याशी के पुत्र और समर्थकों ने घर में घुसकर दो नाबालिग युवक को गोली मार दी. बताया जाता है कि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थक द्वारा की गई गोलीबारी में दो नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. एक युवक को कमर में तो दूसरे युवक को हाथ में गोली लगी. इस गोलीबारी में मुढेरी गांव निवासी मनोज सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और राकेश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार घायल हो गया. दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक अमित कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया. गोली से घायल गौतम कुमार ने बताया कि मुढेरी गांव में पैक्स चुनाव को लेकर हमलोग प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे थे. इसी बात को लेकर प्रत्याशी कैलाश बिंद और उसका पुत्र नाराज था. रविवार की देर रात जब हमलोग घर में सोए हुए थे. तभी रंजीत कुमार उर्फ पुलिस बिंद, बादल कुमार उर्फ अंकुश कुमार, बिरजय बिंद और अमन पासवान सहित अन्य ने घर में घुसकर गोलीबारी की. जिससे मैं और अंकित गोली लगने से घायल हो गया. इस संबंध में खड़गपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी. उन्होंने बताया कि घटना चुनावी रंजिश से जुड़ा है. इधर घटना के बाद बड़ी मुढेरी गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










