गंगा पार कुतलुपुर गांव में लगी आग, पांच घर जले

Edited by AJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार कुतलुपुर गांव में अगलगी की घटना में पांच घर जल गये.

विज्ञापन

मुंगेर . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार कुतलुपुर गांव में रविवार की अहले सुबह अगलगी की घटना में जहां पांच घर जल गये. वहीं दूसरी ओर एक किराना दुकान भी आग की भेंट चढ़ गयी. इस अगलगी की घटना में दो बकरी की झुलस कर मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही बेगूसराय बलिया के अग्निशमन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अगलगी में छह लाख से अधिक मूल्य के अनाज व अन्य समान जलने की आशंका जतायी जा रही है. बताया जाता है कि रविवार की सुबह कुतलुपुर गांव में अचानक फूस के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने आस-पास जितने भी घर थे, सभी को अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी में महेंद्र राम, नेपो राम, हरे राम, कमलेश राम, अमलेश राम का घर आग की चपेट में आने से जल गया. वहीं शंभू चंद्रवंशी के किराना दुकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. जबकि दो बकरी की भी झुलस कर मौत हो गयी. जब घर में आग लगी तो कुछ लोग बाहर, तो कुछ घर के अंदर सोये हुए थे. आग विकराल होने से पहले सभी घरों से निकल आये. हालांकि एक-दो लोग मामूली रूप से झुलस गये. एक ओर जहां ग्रामीणों ने चापानल, सबमर्सिबल से पानी चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. वहीं बेगूसराय बलिया से भी अग्निशमन की टीम पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा व अन्य समान के साथ किराना दुकान में रखे सामान पूरी तरह से जल गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By AJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन