जमीन विवाद में दो सगे भाइयों के एक-दूसरे की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पांच नामजद

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 22 Jan 2026 6:43 PM

विज्ञापन

भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा करने की बात कह रहे थे

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों के एक-दुसरे की हत्या से पुरा इलाका स्तब्द है. आपसी चाकुबाजी में शैलेश सिंह एवं उनके भाई मुकेश सिंह की मौत हो गई. इस सनसनीखेज घटना के तीसरे दिन मृतक शैलेश सिंह की पत्नी सविता देवी ने टेटिया बंबर थाना में पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करायी है. जिसमें भैसूर अशोक सिंह, गोतनी रंभा देवी, उनके पुत्र संदीप कुमार, भैसूर मदन मोहन सिंह एवं गोतनी सुनीता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है.

पीड़िता का आरोप है कि उनके पति शैलेश सिंह लंबे समय से परिवार के सभी भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा करने की बात कह रहे थे. लेकिन आरोपी पक्ष जानबूझकर जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा था. इसी विवाद को लेकर आरोपितों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनके पति की हत्या कर दी. सविता देवी ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि जमीन को लेकर पूर्व से ही परिवार में तनाव बना हुआ था और कई बार विवाद हो चुका था. घटना के दिन आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर शैलेश सिंह और मुकेश सिंह की जान ले ली. दो भाइयों की हत्या के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक शैलेश सिंह की पत्नी सविता देवी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन