चोरगांव में हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
चोरगांव में हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन

असरगंज. असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव बिंद टोला में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. इस मामले में पुलिस ने शाखो कुमार समेत 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मामले में बृजेश कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि मेरे परिवार के साथ शाखो कुमार अक्सर गाली-गलौज एवं मारपीट करता है. शुक्रवार की शाम शाखो कुमार अपने सहयोगी शैलेंद्र बिंद, रवि, सोहन बिंद, बलमी, लक्ष्मण सहित अन्य के साथ लाठी-डंडा एवं कट्टा लेकर पहुंचा और मारपीट करने लगा. इतना ही नहीं जान मारने की नियत से गोलीबारी भी की. हमलोग किसी तरह जान बचाकर भागे. इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर शाखाे कुमार सहित 13 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. मालूम की शुक्रवार की रात्रि आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई थी. इस घटना में किसी की हताहत नहीं हुई. सूचना पर थानाध्यक्ष सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से दो खाली खोखा बरामद किया. जबकि पुलिस के पहुंचने के पूर्व गोलीबारी करने वाला आरोपी फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन