नप प्रबंधन ने जुबली वेल चौक से अतिक्रमण हटाने को लेकर दिया अंतिम आदेश

Updated at : 02 Jan 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
नप प्रबंधन ने जुबली वेल चौक से अतिक्रमण हटाने को लेकर दिया अंतिम आदेश

शहर की हृदय स्थली जुबली वेल चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद प्रबंधन ने यहां के अतिक्रमणकारियों को अंतिम अल्टीमेटम देकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

जमालपुर. शहर की हृदय स्थली जुबली वेल चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद प्रबंधन ने यहां के अतिक्रमणकारियों को अंतिम अल्टीमेटम देकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है. इसमें कहा गया है कि अतिक्रमणकारी खुद अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर परिषद प्रबंधन द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने बताया कि शहर का मुख्य प्रवेश द्वार जुबली वेल चौक है. इसके सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द ही आरंभ किया जाना है. ऐसे में जुबली वेल चौक को बड़े शहर की तर्ज पर आकर्षक और सुंदर बनाया जायेगा. इसके लिए इसी सप्ताह टेंडर निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के तहत जुबली बेल चौक पर बुजुर्गों एवं महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी. इसके अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था और शहरी क्षेत्र में विज्ञापन को लेकर बड़ा एलइडी टीवी लगाया जायेगा. इससे नगर परिषद की आमदनी भी बढ़ेगी. चौक के निकट डीलक्स शौचालय का निर्माण किया जायेगा और जुबली बेल चौक के चारों तरफ पेवर ब्लॉक लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि सौदर्यीकरण कार्य को लेकर यहां के अतिक्रमणकारियों को अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया है. इसके बावजूद यदि अतिक्रमणकारी यहां से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नगर परिषद प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर यहां से अतिक्रमण हटाया जायेगा. इस दौरान अतिक्रमण किये पाये जाने पर संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन