आज और कल विलंब शुल्क के साथ स्नातक सेमेस्टर-1 का भरें परीक्षा फॉर्म

Updated at : 28 Nov 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

29 और 30 नवंबर को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सीबीसीएस के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म 21 नवंबर से भराया जा रहा है. जिसमें बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर 28 नवंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 29 से 30 नवंबर के बीच विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 21 से 28 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गयी है. वहीं वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 29 और 30 नवंबर को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में नियमित तथा बैकलॉग के अबतक कुल 30,829 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें जहां नियमित के कुल 28,346 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं बैकलॉग के कुल 2,483 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जिसमें नियमित सत्र के कला संकाय में 24,171, विज्ञान संकाय में 3,961 तथा वाणिज्य संकाय में 241 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बैकलॉग के कला संकाय में कुल 2,085, विज्ञान संकाय में 383 तथा वाणिज्य संकाय में 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन