जुआ के पैसे को लेकर मारपीट, बीच-बचाव करने गए युवक को बेरहमी से पीटा

Updated:
विज्ञापन
जुआ के पैसे को लेकर मारपीट, बीच-बचाव करने गए युवक को बेरहमी से पीटा

धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी कुदरताबाद गांव में गुरुवार की देर शाम जुआ खेलने के दौरान पैसे का विवाद हिंसक रूप धारण कर लिया

विज्ञापन

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी कुदरताबाद गांव में गुरुवार की देर शाम जुआ खेलने के दौरान पैसे का विवाद हिंसक रूप धारण कर लिया. इस दौरान दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को ही आरोपितों ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान माताडीह पंचायत अंतर्गत कुदरताबाद गांव निवासी उमेश तांती के 28 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में है. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया. घायल सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने पड़ोसी राजकुमार के साथ पटना में मजदूरी करता है और रामनवमी की छुट्टी पर घर आया हुआ था. गुरुवार की शाम गांव के पुस्तकालय के पीछे कुछ युवक जुआ खेल रहे थे. जिसे देखने के लिए वे भी वहां पहुंचे. इसी दौरान जुआ में जीते गए पैसे को लेकर सुमन कुमार तांती और राजकुमार के बीच विवाद शुरू हो गया. राजकुमार अपने जीते हुए पैसे की मांग कर रहा था. जबकि सुमन पैसे देने से इंकार कर रहा था. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. आरोप है कि सुमन कुमार तांती, शंभू मंडल के पुत्र सूरज कुमार और मन्नू मंडल के पुत्र मोहित कुमार ने मिलकर राजकुमार की पिटाई शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज कुमार को भी इन लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा. धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के पश्चात जांचोपरांत कारवाई की जाएगी.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन