नववर्ष की देर संध्या पर मां भगवती को लगा छप्पन भोग, भक्तिगीत पर झूमे श्रोता

Updated:
विज्ञापन
नववर्ष की देर संध्या पर मां भगवती को लगा छप्पन भोग, भक्तिगीत पर झूमे श्रोता

नगर पंचायत असरगंज स्थित राज बनैली समृति पुरानी दुर्गा मंदिर जलालाबाद में गुरुवार की देर संध्या नववर्ष के मौके पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग लगाया गया

विज्ञापन

असरगंज. नगर पंचायत असरगंज स्थित राज बनैली समृति पुरानी दुर्गा मंदिर जलालाबाद में गुरुवार की देर संध्या नववर्ष के मौके पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग लगाया गया. इसके उपरांत भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जागरण में देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे. जन जागृति चेतना मंच असरगंंज के अध्यक्ष सुशांत नायक सहित युवाओं द्वारा छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. युवाओं ने नववर्ष के मौके पर मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत बल्बों से चकाचौंध कर दिया था. मौके पर मंदिर के पुजारी बलराम ठाकुर एवं यजमान शुशांत नायक ने सपत्नी मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग और महाआरती की. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा. जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. इधर प्रसाद वितरण के उपरांत मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अंश डांस म्यूजिक के डायरेक्टर विजय शंकर उपाध्याय उर्फ नेता जी ग्रुप द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार मनोज माही के गणेश वंदना से हुआ. इसके बाद गायकों ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…, मां मुरादे कर दे पूरी, हलवा बाटूंगी…, पंडा कराय पूजा मैया जी के झूम-झूम के…, मेरी बिगड़ी बना दे ओ शेरोंवाली मैया… जैसे भक्ति गीत गाकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं वाद्य यंत्र ऑर्गन पर सुभाष, नाल पर पवन, पेड पर रवि भोजपुरिया संगत कर रहे थे. मौके पर अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, सचिव उमेश साह, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, विनोद सिंह, पूर्व मुखिया डॉ राकेश, देवानंद यादव, राकेश कुमार सिंह, बंटी सिंह, डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, सोनेलाल दास, कन्हैया शर्मा, पप्पू साह लहेरी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन