एनएच-80 कालारामपुर के समीप बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
एनएच-80 कालारामपुर के समीप बाइक की टक्कर से किसान की मौत

राष्ट्रीय उच्च पथ-80 कलारामपुर के समीप शनिवार की रात बाइक की टक्कर में किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कलारामपुर निवासी 52 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई.

विज्ञापन

मुंगेर. राष्ट्रीय उच्च पथ-80 कलारामपुर के समीप शनिवार की रात बाइक की टक्कर में किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कलारामपुर निवासी 52 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई. मौत की खबर मिलते हुए मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. नयारामनगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि नयारामनगर निवासी कलारामपुर निवासी मृत्युंजय कुमार खाना खाने के बाद शनिवार की रात हाइवे पर सड़क किनारे टहल रहा था. इसी दौरान मुंगेर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक ने उसे धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों भी सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि मृतक खेती-किसानी कर अपना और अपने परिजनों का भरण पोषण करते थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार की सुबह परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन