LAKHISARAI. भीषण गर्मी ने ली एक अधेड़ महिला की जान

Edited by MANISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Extreme heat claims the life of a middle-aged woman

विज्ञापन

लखीसराय मेदनीचौकी से रिपोर्ट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा चंद्रटोला की एक अधेड़ महिला की लू लगने से मौत हो गई. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि खावा चंद्रटोला निवासी रविन्द्र महतो की लगभग 42 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी की मौत गर्मी से व्याकुल होकर गिर जाने के कारण हो गई. गिरने के बाद लोगों द्वारा स्थानीय स्तर पर निजी क्लिनिक ले गया जहां डाक्टर ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. फिर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. लोगों में चर्चा है कि उक्त महिला का भीषण गर्मी के कारण लू लगने से हो गई. वो खेत से काम कर आ रही थी. बताया उक्त मृतक महिला को चार बच्चे हैं. महिला मजदूर परिवार से थी. मजदूरी कर अपना जीवन वसर करती थी. महिला के निधन से परिवार के बच्चे अनाथ व वेसहारा हो गया है. भीषण गर्मी से हुई इस घटना से उक्त गांव के लोग काफी स्तब्ध हैं. डाक्टरों का कहना है कि बेहद गर्मी में समय की नजाकत समझ कर काम को सुरक्षित ढंग से करना चाहिए.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन