दो अंगीभूत व पांच संबद्ध महाविद्यालयों से विश्वविद्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 13 Dec 2025 6:17 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-27 के यूजी सेमेस्टर-5 की इंटर्नशिप एवं शैक्षणिक विषयों से संबंधित मुद्दों को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-27 के यूजी सेमेस्टर-5 की इंटर्नशिप एवं शैक्षणिक विषयों से संबंधित मुद्दों को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार एवं संचालन कुलसचिव डॉ घनश्याम रॉय ने की. बैठक में कुछ महाविद्यालयों द्वारा इंटर्नशिप के लिए कुशल युवा केंद्र, योग केंद्र, नर्सिंग होम, कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी प्रदान करने वाले निजी पंजीकृत संस्थान तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए. इन संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी जियो-टैग फोटो के माध्यम से की जाएगी. जिसमें छात्रों की एंट्री एवं एग्जिट का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा. बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि छात्रों के कौशल विकास, अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी. बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर, एसएस कॉलेज, मेहुस, एसएई कॉलेज, जमुई, आरडीबी कॉलेज संग्रामपुर, आर लाल कॉलेज लखीसराय एवं अंगीभूत महिला कॉलेज खगड़िया तथा केडीएस कॉलेज गोगरी के प्राचार्य से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने एवं आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की, ताकि सत्र 2023-27 के यूजी सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप एवं शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके. बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा, आइ/सी लीगल प्रोफेसर गिरीशचंद्र पांडेय, उप-कुलसचिव डॉ अंशु कुमार रॉय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन