लोगों को लंबी तारीखें न दें, अधिक से अधिक लंबित मामलों का करें निष्पादन : उप-मुख्यमंत्री

Updated at : 04 Apr 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को लंबी तारीखें न दें, अधिक से अधिक लंबित मामलों का करें निष्पादन : उप-मुख्यमंत्री

पमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेक्षागृह में नगर विकास व आवास तथा राजस्व एवं भूमि सुधार की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

माइनिंग इंस्पेक्टर के कार्यकलाप पर जताई नाराजगी

मुंगेर. उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेक्षागृह में नगर विकास व आवास तथा राजस्व एवं भूमि सुधार की समीक्षा बैठक की. जहां उन्होंने अपर समाहर्ता सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के न्यायालय में जितने भी लंबित मामलें हैं, उसका निष्पादन शीघ्र कराने व लोगों की समस्याओं का अधिक से अधिक समाधान करने का निर्देश दिया. बैठक में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, प्रभारी डीएम मनोज कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, महापौर कुमकुम देवी मौजूद थी.

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष सर्वेक्षण के कार्य को मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में सभी बंदोबस्त पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तीव्र गति से काम कराएं और बेहतर कार्य करने वाले अमीन को चिह्नित करें. उन्हें प्रोत्साहित करें व अन्य दायित्वों को देते हुए उन्हें सम्मानित भी करें. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही अथवा अनियमितता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होगी. अमीन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सभी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी समीक्षा करें तथा अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारियों के न्यायालय में जो भी लंबित मामलें हैं. उसका गहन परीक्षण के बाद ही आदेश पारित करें. लोगों को लंबी तारीखें न दें, अधिक से अधिक लंबित मामलों को निष्पादित करें.

निकाय क्षेत्रों में नियमित फाॅगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव करें सुनिश्चित

नगर विकास की समीक्षा में उपमुख्यमंत्री ने नगर निकाय क्षेत्रों में होने वाले कार्यों, व्यय आदि की समीक्षा की. साथ ही नगर निकाय के विकास, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये. उन्होंने नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले स्वच्छता की समीक्षा भी की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ मुंगेर की परिकल्पना तभी संभव है. जब नगर की साफ-सफाई पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करायी जायेगी. सभी निकाय क्षेत्रों में नियमित फाॅगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव आदि की समुचित व्यवस्था कराएं. साथ ही राजस्व की अधिप्राप्ति के लिए अधिक से अधिक लंबित होल्डिंग टैक्स की वसूली करें. कार्य में कोताही, अनियमितता एवं लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी.

माइनिंग इंस्पेक्टर के कार्यकलाप पर जतायी नाराजगी

खनन विभाग की समीक्षा में उपमुख्यमंत्री ने माइनिंग इंस्पेक्टर के कार्यकलाप पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनके कार्यकलाप में सुधार लाने तथा घाटों की शीघ्र बंदोबस्ती कराने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि लंबे समय से घाटों की बंदोबस्ती नहीं होना इस बात का परिचायक है कि अवैध खनन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त को यथा शीघ्र घाटों की बंदोबस्ती के लिए समीक्षा करने के निर्देश दिए. उन्होंने अवैध मिट्टी एवं बालू खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी करने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन