15 अक्तूबर से होगी स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स व सब्सीडियरी की स्थगित परीक्षाएं

Updated at : 09 Oct 2024 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
15 अक्तूबर से होगी स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स व सब्सीडियरी की स्थगित परीक्षाएं

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा बाढ़ के कारण पूर्व में स्थगित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स व सब्सीडियरी के परीक्षा को लेकर दोबारा तिथि घोषित कर दी गयी है. इसमें स्नातक पार्ट-2 के स्थगित ऑनर्स विषयों की परीक्षा 15 से 16 अक्तूबर के बीच दो पालियों में होगी

विज्ञापन

15 और 16 अक्तूबर को ऑनर्स तथा 17 अक्तूबर से होगी सब्सीडियरी की परीक्षा, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा बाढ़ के कारण पूर्व में स्थगित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स व सब्सीडियरी के परीक्षा को लेकर दोबारा तिथि घोषित कर दी गयी है. इसमें स्नातक पार्ट-2 के स्थगित ऑनर्स विषयों की परीक्षा 15 से 16 अक्तूबर के बीच दो पालियों में होगी. जबकि 17 अक्तूबर से सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा होगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि पिछले माह आये बाढ़ के कारण स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स के पेपर-4 तथा सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा को छात्रहित में स्थगित कर दिया गया था. वहीं अब बाढ़ की त्रासदी लगभग समाप्त हो चुकी है. ऐसे में अब उक्त सत्र के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 15 से 16 अक्तूबर के बीच दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. वहीं 17 अक्तूबर से सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा होगी. जो प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. वहीं ऑनर्स व सब्सीडियरी परीक्षा के लिये विश्वविद्यालय द्वारा 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा का शेड्यूल और केंद्र से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. जहां से विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन