स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग परीक्षा फॉर्म भराने के बाद होगी पार्ट-2 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा एक सप्ताह में अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 के बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा एक सप्ताह में अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 के बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके बाद स्नातक पार्ट-1 व 2 बैकलॉग सत्रों की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो दशरथ प्रजापति ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म भरा लिया गया है. हालांकि, कुछ विद्यार्थी स्नातक पार्ट-1 में भी बैकलॉग हैं. ऐसे में एक सप्ताह के अंदर स्नातक पार्ट-1 के बैकलॉग विद्यार्थियों का भी परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके बाद स्नातक पार्ट-1 तथा पार्ट-2 बैकलॉग की परीक्षा ली जायेगी. इसके लिये परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया जायेगा. बता दें कि एमयू द्वारा स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म 25 फरवरी से 7 मार्च तक भराया गया. इसमें कुल 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 62, विज्ञान संकाय में 15 तथा वाणिज्य संकाय के एक विद्यार्थी शामिल हैं. विदित हो कि साल 2023 से सरकार द्वारा सीबीसीएस के तहत चार वर्षीय स्नातक सत्रों की शुरूआत की गयी है. ऐसे में अब विश्वविद्यालय के पास सत्र 2022-25 का सत्र ही स्नातक का पुराना सत्र बचा है. हालांकि, उक्त सत्र के स्नातक पार्ट-1 और पार्ट-2 बैकलॉग में लगभग 200 विद्यार्थी ही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




