आज से 5 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 6:38 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा शनिवार से आरंभ कर दी गयी है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा शनिवार से आरंभ कर दी गयी है. समें 14 से 19 सितंबर के बीच ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा 5 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. इधर, परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग परीक्षा के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा को लेकर 5 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां 14 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि ऑनर्स विषयों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










