स्नातक सेमेस्टर-2 में आज और कल विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय

Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 में आज और कल विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय

अब 25 से 26 जुलाई के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ की गयी है. जिसमें बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये विश्वविद्यालय द्वारा 24 जुलाई तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 25 से 26 जुलाई के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी को 24 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का सम दिया गया था. जबकि अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है. वहीं 25 से 26 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 700 रुपये का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 27,923 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 24,767, विज्ञान संकाय में 2,861 तथा वाणिज्य संकाय में 295 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन