खो-खो टूर्नामेंट के लिये 15 मार्च तक इंट्री का समय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
खो-खो टूर्नामेंट के लिये 15 मार्च तक इंट्री का समय

इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये संबंधित कॉलेज 15 मार्च को अपराह्न 4 बजे तक इंट्री ले सकते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू द्वारा 17 और 18 मार्च को आरडी कॉलेज, शेखपुरा में इंटर कॉलेज खो-खो (पुरूष) टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. जिसमें इंट्री लेने के लिये 15 मार्च तका समय दिया गया है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. जिसके अनुसार उक्त इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये संबंधित कॉलेज 15 मार्च को अपराह्न 4 बजे तक इंट्री ले सकते हैं.

स्नातक सेमेस्टर-5 में अबतक कुल 5,243 नामांकन

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से आरंभ की गयी है. जिसमें अबतक कुल 8,243 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. बता दें कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक का समय दिया गया है. इस दौरान विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. वही सभी वर्ग की छात्राएं सहित एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वैरिफाइ करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र के कला संकाय में 7,370, विज्ञान संकाय में 843 तथा वाणिज्य संकाय में 30 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

अबतक 600 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 10 मार्च से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसमें उक्त सत्र में नामांकित नियमित तथा बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 10 से 16 मार्च तक का समय दिया गया है. जबकि 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 17 से 19 मार्च तक का समय दिया जायेगा. वही परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 600 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 503, विज्ञान संकाय में 93 तथा वाणिज्य संकाय में 4 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन