23 मार्च तक बढ़ी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिये आवेदन की तिथि

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
23 मार्च तक बढ़ी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिये आवेदन की तिथि

जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और औद्योगिक विकास को गति देना है.

विज्ञापन

मुंगेर जिले के महत्वाकांक्षी युवाओं और भावी उद्यमियों के लिए उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिये वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आवेदन करने की तिथि को 23 मार्च तक विस्तारित कर दिया गया है. जिले के इच्छुक युवा व भावी उद्यमी आवेदक 23 मार्च अपराह्न 5 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर जमा कर सकते हैं. इस योजना में स्वरोजगार और नए उद्योगों की स्थापना के लिए 10 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता दी जायेगी. इस योजना के लिये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के उद्यमी आवेदन कर सकते हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उदेश्य जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और औद्योगिक विकास को गति देना है. योजना के तहत आवेदक किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने सभी पात्र उम्मीदवारों से अपील किया कि वे इस विस्तारित समय-सीमा का लाभ उठाएं और अपने उद्यम के सपने को साकार करें.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन