अतिक्रमण हटा, शीघ्र होगा सड़क सह नाला का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण हटा, शीघ्र होगा सड़क सह नाला का निर्माण

1.52 करोड़ की लागत से होगा काम

विज्ञापन

संग्रामपुर नगर पंचायत संग्रामपुर में सड़क सह नाला निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया. बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के अवरोध को दूर कर लिया गया और अब सड़क सह नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया. शीघ्र ही सड़क सह नाला का निर्माण किया जायेगा. बुडको के अनुरोध पर शनिवार को सीओ निशीथ नंदन के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से संग्रामपुर में अतिक्रमण हटाया गया. सीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना (2024-25) के तहत स्वीकृत सड़क सह नाला निर्माण कार्य के लिए चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया. ताकि विकास कार्य में कोई बाधा न रहे. अतिक्रमण हटते ही निर्माण कार्य का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 07, कुसमार में पीसीसी सड़क सह ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य स्वीकृत है. इस परियोजना पर कुल 1 करोड़ 52 लाख 44 हजार 748 रुपये खर्च किया जायेगा. लंबे समय से खोदे गये गड्ढों और जाम नालियों के कारण बाजार क्षेत्र में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा हुआ तो बाजार की स्वच्छता, आवागमन और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा. अब लोगों को उम्मीद है कि संबंधित एजेंसी जल्द ही काम शुरू कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को धरातल पर उतारेगी और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन