पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद व अंत्योदय सिद्धांतों से अवगत हुए कार्यकर्ता

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद व अंत्योदय सिद्धांतों से अवगत हुए कार्यकर्ता

प्रखंड के सारोबाग स्थित इंद्रप्रस्थ भवन के स्व गरीब तांती सभागार में रविवार को भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, कार्यकर्ताओं को वैचारिक व संगठनात्मक मजबूती पर जोर धरहरा. प्रखंड के सारोबाग स्थित इंद्रप्रस्थ भवन के स्व गरीब तांती सभागार में रविवार को भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भाजपा धरहरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष चंद्रचूड़ साक्षी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार व विधान परिषद सदस्य लाल मोहन गुप्ता थे. प्रशिक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान पार्टी का एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है. जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना है. प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों से अवगत कराया गया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के बिना समग्र विकास संभव नहीं है. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने और कार्य विस्तार की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव होता है. कार्यक्रम में डिजिटल युग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया, ताकि जनसंपर्क को और प्रभावी बनाया जा सके. इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्राण रंजन विकास, राजेश सिंह राजू, गंगा मंडल, वेदानंद मिश्रा, निरंजन तांती, अर्पित रंजन, मुकेश सिंह, सुनील सोरैन, विनोद कोड़ा, प्रमोद कोड़ा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन